Showing posts with label प्लास्टिक सर्जरी. Show all posts
Showing posts with label प्लास्टिक सर्जरी. Show all posts

Wednesday, 27 December 2017

क्या कॉस्मेटिक सर्जरी से पूरा चेहरा बदला जा सकता है?

क्या कॉस्मेटिक सर्जरी से पूरा चेहरा बदला जा सकता है? क्या किसी और की तरह हुबहू दिखना संभव है?
अक्सर लोग ये सवाल लेकर सामने आते हैं, अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो आगे पढ़ें... 


प्रीती जिंटा के गालों के डिम्पल उसके चेहरे पर खूब फबते हैं क्योंकि यह उसके फेशियल फीचर्स की विशेषता हैं, किन्तु यही डिम्पल आप पर भी उतने ही फबेंगे यह कह पाना मुश्किल है. आप अपनी इच्छा से अपने गालों पर कॉस्मेटिक सर्जरी कि मदद से डिम्पल बनवा सकते हैं, लेकिन इसके बाद भी आपका चेहरा आपका ही लगेगा, प्रीती जिंटा का नही. किसी भी कॉस्मेटिक सर्जरी का मुख्य उद्देश्य आपके शरीर के किसी अंग विशेष (जिसे आप इम्प्रूव करना चाहते हैं) को इम्प्रूव करना है, ना कि उसे किसी दूसरे व्यक्ति की तरह बना देना. अक्सर लोग ऐसा सोचते हैं कि प्लस्टिक सर्जरी और कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने के बाद उनका पूरा चेहरा या शारीरिक बनावट बदलकर किसी वांछित व्यक्ति विशेष की तरह हो सकती है, और यह सोच लोगों में मूवीज/टी वी सीरियल्स आदि में गलत तरीके से दर्शाये जाने वाले बदलाव (प्लास्टिक सर्जरी से चेहरा बदल जाना, या जले हुए चेहरे का बिलकुल नॉर्मल बन जाना, हमशकल बना देना आदि) के कारण पैदा होती है जो कि पूरी तरह से काल्पनिक बातें हैं जबकि असल जिंदगी में ऐसा होना संभव नही है. इस वर्ष डाक्टर्स डे पर प्लास्टिक व कॉस्मेटिक सर्जन्स की ओर यह सन्देश देना है कि प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जरी अपने शारीरिक बनावट (चेहरा या शरीर का और कोई अंग) जिसे आप इम्प्रूव या करेक्ट करना चाहते हैं, उसे आपकी उम्मीदों और संभावित वैज्ञानिक तरीकों के ज़रिये ठीक या इम्प्रूव करते हैं, ना कि किसी “परफेक्ट” इमेज की नक़ल करके उसके जैसा बनाते हैं. अतः इस भ्रम को मिटाने और जागरूकता के लिए के लिए इस यह तथ्य अधिक से अधिक लोगों से शेयर करें.

_______________________________________________________________________________

By- Dr. R. K. Mishra, Plastic & Cosmetic Surgeon

SIPS Hospital, 29 Shah Mina Road, Lucknow-226003

Mail at- mycosmeticsurgery@gmail.com

Visit- www.MyCosmeticSurgery.in

Call/Whatsapp- +91 9795800800

Thank you for visiting this blog, please subscribe to stay updated with more of such content. We welcome your inputs and suggestions on mycosmeticsurgery@gmail.com

Tuesday, 8 September 2015

डॉ आर. के. मिश्रा - भारत एवं विश्व के कई हिस्सों में प्लास्टिक व कॉस्मेटिक सर्जरी के क्षेत्र में एक जाना-माना नाम

सन् 2001 से प्लास्टिक व कॉस्मेटिक सर्जरी के क्षेत्र में अपनी कार्य-कुशलता के ज़रिये विशेष पहचान बनाने वाले उत्तर भारत के विख्यात डॉ आर. के. मिश्रा आज पूरे भारत एवं विश्व के कई हिस्सों में एक जाना-माना नाम बन चुके हैं. केजीएमयू (लखनऊ) से प्लास्टिक, कॉस्मेटिक व रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी में स्पेशिलायिजेशन (एम.सी.एच) करके वहीँ पर चार वर्षों तक सीनियर रिसर्च असोसिएट के पद पर कार्यरत रहने के पश्चात सरकार की रिज़र्वेशन नीतियों से तंग आकर डॉ. मिश्रा ने अपनी सुप्रशिक्षित टीम के साथ सन् 2006 में एक सुपर-स्पेशियेलिटी अस्पताल की स्थापना की, जिसे आज संपूर्ण भारत में विश्व-स्तरीय बर्न व ट्रामा केयर और सभी प्रकार की प्लास्टिक व कॉस्मेटिक सर्जरी सेवाओं के लिए “सिप्स सुपर-स्पेशियेलिटी अस्पताल, बर्न्स व ट्रामा” के नाम से जाना जाता है, जो कि उत्तर भारत का पहला बर्न व ट्रामा सुपर स्पेशियालाईज़ड अस्पताल है. अन्य अस्पतालों के विपरीत डॉ. मिश्रा ने अपनी टीम की सहायता से सिप्स में 24 घंटे 365 दिन सुपर स्पेशियलिस्ट डाक्टर्स के उपस्थित रहने की व्यवस्था की है और ये सभी डाक्टर्स व टीम के सभी सदस्य एटीएलएस प्रमाणित व इनमे से कई एटीएलएस फैकल्टी हैं.


डॉ. मिश्रा की सेवाएं सिर्फ भारत तक सीमित नही हैं बल्कि निकटवर्ती व सुदूर देशों जैसे नेपाल, श्री-लंका, दुबई, युएई, यूएसए, न्युजीलैंड, फिजी, अफ्रीका, मंगोलिया एवं ऑस्ट्रेलिया आदि के निवासी भी अपनी प्लास्टिक व कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए उनका चयन करते हैं.

नेशनल बोर्ड ऑफ इंडिया से सर्जरी व प्लास्टिक सर्जरी में मान्यता प्राप्त करने के बाद डॉ. मिश्रा ने डल्लास मेडिकल सेंटर (डल्लास, टेक्सास, यूएसए), एनवाईयू मेडिकल सेंटर, न्यूयार्क और चांग गंग मेमोरियल अस्पताल, ताईवान आदि के आलावा अन्य कई सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों में कॉस्मेटिक सर्जरी, क्रेनियो-फेशियल सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी और माईक्रो-सर्जरी में प्रशिक्षण व फेलोशिप प्राप्त की | डॉ. मिश्रा ने सर्जरी की कई नवीन एवं प्रमाणित तकनीकों को निर्गमित किया और स्वयं तीन तकनीकों को संशोधित किया जिन्हें अतर्राष्ट्रीय प्रत्रिकाओं में प्रकाशित किया गया और कई डाक्टरों द्वारा सराहा व अपनाया गया है | प्लास्टिक व कॉस्मेटिक सर्जरी, मेडीसीन व हेल्थ के क्षेत्र में डॉ. मिश्रा को उनके योगदान के लिए कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रुस्कारों से सम्मानित किया जाता रहा है. ऐसे अनुभवी व प्रशिक्षित शल्य हाथ और युवा कंधे किसी भी देश को प्रगति की ओर ले जाने में सदैव सहायक होते हैं.

Contact Details-
Website- www.mycosmeticsurgery.in
Email- mycosmeticsurgery@gmail.com
Mobile- +91 9795800800
Instagram- instagram.com/drrkmishra.sips
FB- fb.com/mycosmeticsurgery